Home Crime मुरादाबाद में भाई ने जुड़वां बहन की हत्या की, मां पर भी...

मुरादाबाद में भाई ने जुड़वां बहन की हत्या की, मां पर भी किया चाकू से हमला

26
0

मुरादाबाद में होली के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवक ने अपनी ही जुड़वां बहन की हत्या कर दी और बाद में अपनी मां पर भी चाकू से हमला कर दिया। घायल मां का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आरोपी का नाम हार्दिक बताया जा रहा है, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और पहले Google में काम कर चुका है। जिस बहन की उसने हत्या की, उसका नाम हिम शिखा था। वह भी एक आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम करती थी।

Also Read- यूट्यूबर अनुराग डोभाल आईसीयू में भर्ती, पत्नी और दोस्त अस्पताल पहुंचे

पहले बहन की हत्या, फिर मां पर हमला

मिली जानकारी के मुताबिक, हार्दिक और उसकी बहन गुरुग्राम में साथ रहते थे और होली मनाने के लिए घर आए थे। उनकी मां ने बुद्धि विहार कॉलोनी में घर लिया हुआ था। घटना के दिन हार्दिक ने अपनी बहन पर चाकू से कई वार किए और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को कंबल में लपेटकर बेड पर रख दिया।

इसके बाद हार्दिक अपनी मां के ऑफिस गया और उनसे कहा कि घर पर एक सरप्राइज है। जैसे ही मां घर पहुंचीं और उन्होंने बेटी का खून से लथपथ शव देखा, वह चीख पड़ीं। उसी समय हार्दिक ने उन पर भी चाकू से 5-6 वार कर दिए। पड़ोसियों ने तुरंत मां नीलिमा को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रेम संबंध टूटने के बाद बढ़ा गुस्सा

पुलिस जांच में सामने आया है कि हार्दिक ने करीब एक साल पहले गूगल की नौकरी छोड़ दी थी। उसका पुणे की एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था और वह उससे शादी करना चाहता था। लेकिन कुछ समय पहले दोनों का रिश्ता टूट गया।

आरोपी को लगता था कि उसका रिश्ता उसकी मां और बहन की वजह से टूटा है। इसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा और मां-बहन के प्रति गुस्सा और नफरत बढ़ती गई। इसी गुस्से में उसने बहन पर करीब 40 बार चाकू से हमला कर दिया और मां पर भी वार कर दिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अचानक गुस्सा आ गया था। वह रसोई से बड़ा चाकू लेकर आया और बहन पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here