Home Uttar Pradesh प्यार के नाम पर हैवानियत: दुबई से लौटे युवक को 7 साल...

प्यार के नाम पर हैवानियत: दुबई से लौटे युवक को 7 साल तक बनाया गया बंधक

118
0

बलरामपुर जिले के एक युवक के साथ प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने, शारीरिक यातना देने और जबरन धर्मांतरण कराने का गंभीर मामला सामने आया है, पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित भूपेंद्र प्रताप चौहान, जो कोतवाली नगर के मोहल्ला पहलवारा का रहने वाला है, वर्ष 2019 में काम के सिलसिले में दुबई गया था, वर्ष 2021 में उसकी पहचान व्हाट्सएप कॉल के जरिए रायबरेली की रहने वाली रुखसार से हुई, बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे युवक को प्रेमजाल में फंसा लिया गया, रुखसार लगातार भारत लौटने का दबाव बनाती रही।

दुबई से लौटने के बाद रुखसार ने युवक को अपने घर बुलाया, जहां पहुंचते ही उसे एक कमरे में बंधक बना लिया गया, करीब एक महीने तक उसे बाहर नहीं निकलने दिया गया और इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया, इस दौरान रुखसार के चाचा पप्पू और नान्ह ने भी युवक के साथ मारपीट और यातना की। आरोप है कि उसके नाखून उखाड़े गए और बिजली का करंट भी लगाया गया।

पीड़ित के अनुसार वर्ष 2022 में जबरन उसका खतना कराया गया और मौलाना बुलाकर धर्मांतरण कराते हुए रुखसार से निकाह करा दिया गया। उसका नाम भी बदल दिया गया, इसके बाद भी उसे लगातार बंधक बनाकर रखा गया और भागने की कोशिश पर मारपीट की जाती रही।

किसी तरह 30 जनवरी 2026 को युवक वहां से भागकर अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना बताई, पीड़ित का आरोप है कि रुखसार अब भी उसे फोन कर वापस आने का दबाव बना रही है और जान से मारने की धमकी दे रही है।

युवक ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों का एक संगठित गिरोह है, जो संस्था के जरिए कई लोगों का जबरन धर्मांतरण करा चुका है, पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here