Home देश Budget 2026-27 बजट 2026-27 में महिलाओं के लिए बड़े ऐलान: गर्ल्स हॉस्टल, SHE Marts...

बजट 2026-27 में महिलाओं के लिए बड़े ऐलान: गर्ल्स हॉस्टल, SHE Marts और नई स्किलिंग योजनाएं

127
0

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं, इस बजट का उद्देश्य महिलाओं को पढ़ाई, रोजगार और कारोबार हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके देना है, मुख्य घोषणाओं में शामिल हैं, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण, SHE Marts के माध्यम से महिलाओं के लिए आसान फाइनेंसिंग, केयरगिवर सेक्टर में स्किल्ड रोजगार के नए मौके, STEM क्षेत्रों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए विशेष सुविधाएं

गर्ल्स हॉस्टल: हर जिले में सुरक्षित शिक्षा

बजट 2026-27 में हायर एजुकेशन कर रही लड़कियों के लिए गर्ल्स हॉस्टल बनाने का ऐलान किया गया है। ये हॉस्टल हर जिले में बनाए जाएंगे, खासकर उन क्षेत्रों में जहां साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ (STEM) से जुड़े कॉलेज और संस्थान हैं, सरकार इन हॉस्टलों को फंडिंग और कैपिटल सपोर्ट के जरिए बनाएगी। इसका सीधा फायदा यह होगा कि लड़कियों को पढ़ाई के दौरान सुरक्षित और सुविधाजनक जगह मिलेगी।

SHE Marts और आसान फाइनेंसिंग

महिलाओं के लिए नए और आसान फाइनेंसिंग विकल्प की भी घोषणा की गई है, SHE Marts के जरिए महिलाएं लोन और अन्य फाइनेंशियल टूल्स तक आसानी से पहुंच पाएंगी, साथ ही बजट में She-Mark बैज भी शुरू किया गया है, इस बैज के जरिए महिलाओं को फाइनेंस और बिजनेस ग्रोथ से जुड़े नए अवसर मिलेंगे, Self-Help Groups (SHGs)** से जुड़ी महिलाएं भी क्रेडिट-लिंक्ड प्रोडक्ट्स का फायदा ले पाएंगी।

केयरगिवर सेक्टर में रोजगार के अवसर

बजट में हेल्थ सेक्टर को भी प्रोत्साहन मिला है, 17 नई कैंसर दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाई गई, जिससे इलाज सस्ता होगा, सरकार 1.5 लाख मल्टी-स्किल्ड केयर गिवर्स को ट्रेनिंग देने की तैयारी कर रही है, इस ट्रेनिंग में देखभाल के साथ योग, वेलनेस और मेडिकल डिवाइस से जुड़ी स्किल्स भी सिखाई जाएंगी, क्योंकि इस क्षेत्र में ज्यादातर महिलाएं काम करती हैं, इसलिए इससे महिलाओं को नए और बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगे।

SHE Marts क्या हैं और क्यों जरूरी हैं?

SHE Marts यानी Self-Help Entrepreneur Marts, महिलाओं के लिए अलग प्लेटफॉर्म हैं, जहां वे अपने प्रोडक्ट्स सीधे ग्राहकों को बेच सकती हैं, यह स्टोर ,कम्युनिटी लेवल पर, चलेंगे और लखपति दीदी योजना का अगला कदम माने जा रहे हैं, SHE Marts से महिलाएं केवल,कमाई नहीं करेंगी, बल्कि ,अपना छोटा व्यवसाय भी शुरू कर सकेंगी, यह योजना महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और कारोबार में सशक्त बनाने के लिए बनाई गई है।

बजट 2026-27 में महिलाओं के लिए मुख्य फायदे हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, SHE Marts के जरिए आसान फाइनेंसिंग, She-Mark बैज से बिजनेस ग्रोथ, केयरगिवर सेक्टर में नए रोजगार के अवसर, STEM क्षेत्रों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए विशेष प्रोत्साहन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here