Home खेल Cheteshwar Pujara ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों को कहा अलविदा

Cheteshwar Pujara ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों को कहा अलविदा

214
0
Cheteshwar Pujara

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपने एक अकाउंट से एक भावुक पोस्ट लिखते हुए क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास का ऐलान किया है, 37 वर्षीय पुजारा ने अब तक भारत के लिए 103 टेस्ट मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 7195 रन बनाये है उनके नाम पर 19 शतक और 35 अर्धशतक दर्ज है।

अपने एक्स अकाउंट पर पुजारा ने एक भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि इंडियन जर्सी पहनना राष्ट्रगान गाना और हर बार मैदान पर बेहतर देने का प्रयास करना इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता पुजारा ने अपना अंतिम मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में 2023 में खेला था पुजारा ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर 2010 में की थी तो वही एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2013 में जिंबॉब्वे के खिलाफ की थी। भारतीय टेस्ट टीम के लिए एक सवाल जरूर होगा कि पुजारा के संन्यास के बाद नंबर दो पर उनकी जगह को कौन भर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here