उत्तर प्रदेश शासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव अमित सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि को एक बार फिर बढ़ा दिया है। अब वह इस पद पर 31 मार्च 2027 तक बने रहेंगे।2000 बैच के भारतीय रेलवे स्टोर्स सेवा (IRSS) के वरिष्ठ अधिकारी अमित सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव के रूप में कार्यरत हैं और प्रशासनिक कुशलता, रणनीतिक समन्वय और सुशासन के क्रियान्वयन में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।
ALSO READ राहुल गांधी को लखनऊ कोर्ट से राहत, सेना पर बयान मामले में मिली जमानत

प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अमित सिंह की सेवाएं आगामी तीन वर्षों तक मुख्यमंत्री सचिव के पद पर जारी रहेंगी। इससे यह भी साफ हो गया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में नीति-निर्माण और योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिहाज से अमित सिंह की कार्यशैली और दक्षता पर शीर्ष नेतृत्व को पूरा भरोसा है।सूत्रों के अनुसार, अमित सिंह की प्रतिनियुक्ति में यह विस्तार न केवल प्रशासनिक निरंतरता बनाए रखने के लिए है, बल्कि अगले विधानसभा चुनाव और विकास योजनाओं की गति को बनाए रखने के दृष्टिकोण से भी अहम है।मुख्यमंत्री कार्यालय में अमित सिंह लंबे समय से योजनाओं के धरातलीकरण, विभागीय समन्वय और फील्ड स्तर पर फीडबैक प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। माना जा रहा है कि उनकी यही कार्यशैली उन्हें योगी सरकार के भरोसेमंद अधिकारियों में शामिल करती है।शासन के इस निर्णय से साफ है कि अमित सिंह जैसे दक्ष और अनुभवशील अधिकारियों को लंबी अवधि तक जिम्मेदार पदों पर बनाए रखना सरकार की प्रशासनिक स्थिरता और नीतिगत निरंतरता की रणनीति का हिस्सा है।







