Home Uttrakhand news गृहमंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों को लेकर सीएम धामी...

गृहमंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों को लेकर सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक

42
0

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार दौरे की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संभावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और जनसुविधाओं पर विशेष चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोजन के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। सभी सुरक्षा एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया है, ताकि श्रद्धालुओं और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

हरिद्वार में संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा और पर्याप्त पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि लोगों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

आगे उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सभी विभागों को नियमित मॉनिटरिंग और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कार्यक्रम के दौरान हर व्यवस्था को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here