Home Uttrakhand 10वीं अंतर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य सीएम धामी ने किया उद्घाटन

10वीं अंतर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य सीएम धामी ने किया उद्घाटन

47
0

देहरादून में 10वीं अंतर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। यह आयोजन देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न विभागों के कर्मचारी भाग ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल स्वस्थ जीवन का आधार हैं और कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सीएम धामी ने कहा कि खेलों के माध्यम से कर्मचारियों में अनुशासन, ऊर्जा और सकारात्मक सोच का विकास होता है। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से कार्यक्षमता बढ़ती है और टीम भावना मजबूत होती है, जो किसी भी प्रदेश की प्रगति के लिए आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग खेलों से जुड़ें और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के खिलाड़ी उत्साह और जोश के साथ भाग ले रहे हैं, जिससे आयोजन स्थल पर खेल भावना का शानदार माहौल देखने को मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here