उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज सुबह 10:40 बजे रायवाला आर्मी हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वे 10:50 बजे सड़क मार्ग से सप्तऋषि आश्रम पहुंचेंगे, जहां संत सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
मुख्यमंत्री के हरिद्वार आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। रायवाला हेलीपैड से सप्तऋषि आश्रम तक पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। दोनों जनपदों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है और सड़क मार्ग पर भारी चौकसी बरती जा रही है।
मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनज़र ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। संत सम्मेलन के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।







