सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में लैंडपोर्ट निर्माण का किया निरीक्षण, बोले भारत-नेपाल संबंधों में आएगी नई मजबूती

    2
    0

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भारत-नेपाल सीमा पर बनबसा में प्रस्तावित लैंडपोर्ट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण की प्रगति तेज करने के निर्देश दिए और कहा कि यह परियोजना न केवल राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि भारत और नेपाल के बीच आर्थिक व कूटनीतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह लैंडपोर्ट बनबसा के गुदमी क्षेत्र में बनाया जा रहा है, जिसकी लागत ₹500 करोड़ से अधिक है। यह परियोजना सीमा पार व्यापार, पर्यटन और आवागमन को नई दिशा देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सीमावर्ती इलाकों में अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि स्थानीय लोगों को रोज़गार और व्यापार के नए अवसर मिल सकें।

    ALSO READ:पूर्वांचल के माफिया गैंग का कुख्यात सदस्य ढेर, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

    सीएम धामी ने यह भी बताया कि इस लैंडपोर्ट के बनने से सड़क और परिवहन व्यवस्था में बड़ा सुधार आएगा। सीमावर्ती क्षेत्रों में कस्टम, इमिग्रेशन, ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक और व्यापारिक सेवाओं को एक ही स्थान पर सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा। इससे भारत-नेपाल सीमा पर व्यापार की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और आधुनिक बनेगी।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत – सीमाओं से समृद्ध भारत के विज़न को साकार करने के लिए पूरी तरह समर्पित है।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, सीमाशुल्क विभाग के प्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here