Home Uttar Pradesh लघु व सीमांत किसानों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, अब एलडीबी...

लघु व सीमांत किसानों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, अब एलडीबी से 6% ब्याज पर मिलेगा ऋण

71
0
Filmitics
लघु व सीमांत किसानों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हॉल में युवा सहकार सम्मेलन एवं यूपी को-ऑपरेटिव एक्सपो-2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सहकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने लघु एवं सीमांत किसानों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की कि अब यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक (एलडीबी) के माध्यम से किसानों को मात्र 6 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। शेष ब्याज का वहन राज्य सरकार करेगी। यह सुविधा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत दी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से सहकारिता के सुदृढ़ीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। पहली बार केंद्र सरकार ने सहकारिता मंत्रालय का गठन किया, जिसके माध्यम से सहकारिता आंदोलन को नई ऊंचाइयां मिली हैं।
उन्होंने कहा कि सहकारिता आपसी विश्वास, सामाजिक समता और आत्मनिर्भरता की गारंटी है। दुनिया की लगभग एक-चौथाई सहकारी समितियां भारत में हैं, जिनसे 30 करोड़ से अधिक लोग जुड़े हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत प्रदेश में कई ऐतिहासिक कार्य किए जैसे 26 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष का शुभारंभ,रन फॉर को-ऑपरेशन में हजारों लोगों की सहभागिता,यूपी स्टेट को-ऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा 76 करोड़ रुपये का ऑनलाइन लाभांश वितरण,266 ड्रोन दीदियों को प्रमाण पत्र,एम-पैक्स सदस्यता महाभियान से 24 लाख नए सदस्य और 43 करोड़ रुपये की शेयर कैपिटलआज जिला सहकारी बैंकों में दो लाख से अधिक खाते और 550 करोड़ रुपये से ज्यादा का डिपॉजिट है।

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले 16 जिला सहकारी बैंक डिफॉल्टर घोषित हो चुके थे, लेकिन अब सभी बैंक स्वस्थ हैं और किसानों की समृद्धि में योगदान दे रहे हैं। एम-पैक्स को 10 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है, जिसे आगे 15 लाख रुपये तक बढ़ाने की योजना है। एम-पैक्स ने अब तक 6400 करोड़ रुपये का व्यवसाय और 191 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यूपी स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक ने नाबार्ड से ‘ए’ श्रेणी बैंक का दर्जा प्राप्त किया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में को-ऑपरेटिव बैंकों ने 162 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ अर्जित किया है। वन डिस्ट्रिक्ट, वन को-ऑपरेटिव बैंक की ओर बढ़ रहा यूपी

सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों के माफियाराज के कारण सहकारिता क्षेत्र बर्बाद हुआ था, लेकिन अब किसानों के 4700 करोड़ रुपये वापस कराए गए हैं। मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सहकारिता आंदोलन के शिल्पकार बनें और ‘सहकार से समृद्धि’ व ‘सहकार से आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को साकार करें इस अवसर पर सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद बृजलाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here