टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूज़ीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की इस शानदार जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों और भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई दी है।
फाइनल मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में न्यूज़ीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और भारत ने 96 रनों से बड़ी जीत दर्ज कर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया।
भारत की इस शानदार जीत पर उत्तर प्रदेश केमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जयतु भारतम! आज फिर आसमान तिरंगा हो गया। 145 करोड़ भारतवासियों को हार्दिक बधाई। विश्वविजेता भारतीय क्रिकेट टीम का हृदयतल से अभिनंदन।”
सीएम योगी ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। टीम इंडिया की यह ऐतिहासिक जीत देश के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में याद की जाएगी।







