अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हॉल में युवा सहकार सम्मेलन एवं यूपी को-ऑपरेटिव एक्सपो-2025 का भव्य शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग की उपलब्धियों और नवाचारों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने विभागीय उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया।

सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, जनपदों और लाभार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति के चेक भी वितरित किए गए।
उत्कृष्ट कार्य के लिए डीएम सम्मानित
मुख्यमंत्री के हाथों वाराणसी के वर्तमान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को महराजगंज, बाराबंकी और वाराणसी में सहकारिता के सर्वांगीण विकास और मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
वहीं, महराजगंज के वर्तमान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा को एम-पैक्स सदस्यता महाभियान-2025 के तहत प्रदेश में सर्वाधिक 1.22 लाख सदस्य जोड़ने और 28 हजार ऑनलाइन सदस्य बनाने के लिए सम्मान मिला।
योजनाओं के तहत ऋण वितरण
सीएम युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत यूपी स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा अजय प्रताप सिंह और दनिश्ता फातिमा को पांच-पांच लाख रुपये का ऋण चेक प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत सोनम वर्मा और मनीष कुमार भदौरिया को 25-25 लाख रुपये तथा आकांक्षा सिंह को 10 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया।
नमो ड्रोन दीदी योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वंदना तिवारी और ललिता देवी को सम्मानित किया गया।
एम-पैक्स सदस्यता महाभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन सर्वाधिक सदस्य जोड़ने वाले तीन जनपदों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया—
महराजगंज: जितेंद्र बहादुर सिंह (यूपी स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड) व सुनील कुमार गुप्ता, एआर को-ऑपरेटिव (1.22 लाख सदस्य)
शाहजहांपुर: जिला को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह राठौर व सहायक आयुक्त अखिलेश प्रताप सिंह (1.08 लाख सदस्य)
उन्नाव: डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह व सहायक आयुक्त रविंद्र कुमार सिंह (1.02 लाख से अधिक सदस्य) सर्वाधिक डिपॉजिट जुटाने वाले जिला सहकारी बैंक
एम-पैक्स सदस्यता महाभियान-2025 के तहत सर्वाधिक डिपॉजिट एकत्र करने वाले तीन जिला सहकारी बैंकों को भी सम्मान मिला—
मेरठ: 125 करोड़ रुपये से अधिक (बैंक अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा, सचिव विनय सिंह)
गाजियाबाद: 65.48 करोड़ रुपये से अधिक (बैंक अध्यक्ष कृष्णवीर सिंह, सचिव संदीप सिंह)
लखीमपुर खीरी: बैंक अध्यक्ष विनीत मनार पटेल व सचिव सुधांशु चौधरी
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सहकारिता आपसी विश्वास, सामाजिक समता और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव है। सरकार सहकारिता आंदोलन को और सशक्त बनाकर युवाओं, किसानों और उद्यमियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।







