Home Uttar Pradesh गांव में बदला CM योगी का अंदाज़, बच्चे को दुलारते हुए कहा—‘हम...

गांव में बदला CM योगी का अंदाज़, बच्चे को दुलारते हुए कहा—‘हम भी तुम्हारे दादा हैं’

98
0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय उत्तराखंड के प्रवास पर हैं। शुक्रवार को वह अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया, शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री ने गांव का भ्रमण किया और अपने रिश्तेदारों से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने गांव के बच्चों से भी मुलाकात की और उन्हें दुलार किया।

मुख्यमंत्री योगी का बच्चों के साथ एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह एक बच्चे को चॉकलेट खिलाते हुए कहते नजर आ रहे हैं— “हम भी तुम्हारे दादा हैं ” योगी आदित्यनाथ और बच्चे के बीच यह पल बेहद भावुक और प्यारा दिखाई देता है, गांव भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें गांव में रहकर खेती-बाड़ी को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।

इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर पहुंचे, यहां उन्होंने इंटर कॉलेज यमकेश्वर के नवनिर्मित दो मंजिला भवन का उद्घाटन किया, कार्यक्रम से पहले दोनों मुख्यमंत्रियों ने यमकेश्वर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्रियों के आगमन पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कार्यक्रम स्थल पर उनका स्वागत किया, इसके बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का अवलोकन किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भौतिक विकास जीवन का अंतिम उद्देश्य नहीं है, बल्कि यह केवल तात्कालिक आवश्यकताओं की पूर्ति का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को भी नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करें, मुख्यमंत्री ने गुरुकुल परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह व्यक्ति को संस्कारवान और सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम थी, उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भी चर्चा की और कहा कि इसमें व्यवहारिक ज्ञान पर विशेष जोर दिया गया है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुरक्षा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं, उन्होंने कहा कि यह क्षेत्रवासियों के लिए गर्व की बात है कि योगी आदित्यनाथ ने इसी क्षेत्र में अपना बचपन और प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का जीवन सेवा, त्याग और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की मिसाल है, उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को मजबूती मिली है, उन्होंने शिक्षा को मनुष्य का सबसे बड़ा आभूषण बताते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार ने पिछले चार वर्षों में 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here