Home Political news नेहरू पर प्रधानमंत्री मोदी के बयान से कांग्रेस भड़की, गौरव गोगोई बोले...

नेहरू पर प्रधानमंत्री मोदी के बयान से कांग्रेस भड़की, गौरव गोगोई बोले “ इतिहास पर दाग नहीं लगा सकते”

188
0

लोकसभा में वंदे मातरम् पर हुई चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर राजनीतिक तापमान अचानक बढ़ गया। कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने सोमवार (8 दिसंबर 2025) को प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने इस ऐतिहासिक विषय को जानबूझकर राजनीतिक रंग देने की कोशिश की है।गोगोई ने सदन में कहा कि प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता चाहे जितनी भी कोशिश कर लें, पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान पर कोई दाग नहीं लगा सकते। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आज़ादी की लड़ाई में नेहरू और कांग्रेस की भूमिका ऐतिहासिक रही है, जबकि भाजपा के राजनीतिक पूर्वज उस दौर में कहीं नज़र नहीं आते। उन्होंने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक संदर्भ को रखते हुए दावा किया कि कांग्रेस ने सबसे पहले वंदे मातरम् का उद्घोष किया था और पार्टी के हर अधिवेशन में इसे गाने का निर्णय लिया गया था।

also read बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने किया ‘किक 2’ का ऐलान, प्रणीत मोरे को मिलेगा मौका

गोगोई के मुताबिक, उस समय मुस्लिम लीग पूरे वंदे मातरम् का विरोध कर रही थी, लेकिन मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने स्पष्ट किया था कि उन्हें वंदे मातरम् से कोई आपत्ति नहीं है। कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि वंदे मातरम् का विरोध उस समय मुस्लिम लीग और हिंदू महासभा दोनों ने किया था, जबकि कांग्रेस राष्ट्रीय एकता के पक्ष में खड़ी रही। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा न तो बंगाल की संस्कृति को समझ पाई है और न ही देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को।

‘नेहरू का 14 बार, कांग्रेस का 50 बार नाम लिया’

गौरव गोगोई ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है जब नेहरू और कांग्रेस को निशाना बनाया गया हो। उन्होंने दावा किया कि इससे पहले सदन में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित नेहरू का नाम 14 बार और कांग्रेस का नाम करीब 50 बार लिया था।
गोगोई ने दो टूक कहा—“आप जितनी चाहें कोशिश कर लें, नेहरू जी के योगदान पर एक भी काला धब्बा नहीं लगा सकते।”

प्रधानमंत्री मोदी ने नेहरू को लेकर क्या कहा था?

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चर्चा की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए मुस्लिम लीग के दबाव में वंदे मातरम् को टुकड़ों में बांट दिया गया।प्रधानमंत्री ने यह भी दावा किया,“कांग्रेस वंदे मातरम् के बंटवारे पर झुकी, और इसी झुकाव की परिणति एक दिन भारत के बंटवारे के रूप में सामने आई।”मोदी ने अपने संबोधन में 1975 के आपातकाल का ज़िक्र करते हुए कहा कि जब राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 100 वर्ष पूरे हुए थे, तब देश आपातकाल की जंजीरों में जकड़ा हुआ था और संविधान का गला घोंटा गया था।प्रधानमंत्री के इन बयानों के बाद सदन में कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी वैचारिक टकराव देखने को मिला, जो आने वाले दिनों में और तेज़ होने के संकेत दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here