Home Political news कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी कार में पपी लेकर पहुंचीं संसद,विवाद बढ़ने पर...

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी कार में पपी लेकर पहुंचीं संसद,विवाद बढ़ने पर दी सफाई

70
0

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन एक अनोखी घटना चर्चा का विषय बन गई। कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी अपनी कार में एक छोटे पपी के साथ संसद भवन पहुंचीं, जिसके बाद बवाल खड़ा हो गया। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इस बात को लेकर सवाल उठने लगे कि आखिर सांसद संसद में कुत्ता क्यों लेकर आईं?

विवाद बढ़ने पर रेणुका चौधरी ने पूरी घटना की सफाई दी। उन्होंने बताया कि रास्ते में एक स्कूटर और कार की टक्कर हुई थी। उसी दौरान उन्होंने एक छोटा पपी सड़क पर इधर-उधर भटकते देखा। उन्हें लगा कि हादसे में उसे चोट लग सकती है, इसलिए वह उसे कार में बैठाकर अपने साथ ले आईं।

रेणुका चौधरी ने कहा-“क्या इसमें कोई कानून का उल्लंघन है? मैं बस उसे बचाना चाहती थी। पपी को कार में रखा, संसद पहुंचकर उसे वापस भेज दिया। कार चली गई और कुत्ता भी चला गया। इतनी छोटी बात को बेवजह बड़ा मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है?” हालांकि मामूली सा पशु-प्रेम का कदम राजनीतिक विवाद में बदल गया, लेकिन उनकी सफाई के बाद मामला शांत होता दिखाई दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here