मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 अगस्त को सहारनपुर पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने 381 करोड़ रुपये की लागत से जुड़ी 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, सहारनपुर में विकास की सौगात के साथ-साथ सियासी गर्मी भी चरम पर रही, कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने केवल विकास योजनाओं की बात नहीं की उन्होंने मालेगांव विस्फोट के बहाने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए विपक्ष को कटघरे में खड़ा कर दिया.

सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म के बढ़ते गौरव से कांग्रेस और सपा परेशान हैं, CM योगी ने मालेगांव विस्फोट मामले में हिंदू नेताओं को फंसाने और रामसेतु को तोड़ने की कोशिश का जिक्र करते हुए कहा, ‘पहले सरकारें आतंकियों को संरक्षण देती थीं और सनातन धर्म के गौरव को कम करने की कोशिश करती थीं और अब भारत अपनी विरासत का सम्मान करते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है,’ सीएम योगी ने आगे कहा, ‘विपक्षी दलों को भारत की आध्यात्मिक विरासत पर गर्व नहीं है, हमारी डबल इंजन की भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र की उपेक्षा को समाप्त कर विकास और विरासत के संरक्षण का एक नया अध्याय शुरू किया है,
पहले की सरकारें जाति के नाम पर समाज को बांटती थीं और योजनाओं का लाभ केवल एक परिवार तक सीमित रहता था, पूरे प्रदेश में एक परिवार अराजकता करता था और बदनाम पूरी जाति होती थी, योगी ने आगे कहा कि आज भाजपा सरकार ने सहारनपुर को उसकी पहचान और गौरव से जोड़ा है, इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर 8, 9 और 10 अगस्त को महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की भी घोषणा की और उन्होंने 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा और राष्ट्रगान के आयोजन की अपील भी की।
तो सहारनपुर में विकास योजनाओं की सौगात के साथ-साथ विपक्ष पर CM योगी का यह हमला साफ इशारा करता है कि आने वाले चुनावों को लेकर राजनीतिक तापमान एक बार फिर चढ़ने वाला है
Also Read- Gadkari-Rajnath देंगे योगी का साथ? इस ऐलान से हिल जायेंगे PM मोदी-शाह! BJP में हलचल तेज!







