ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के बाद जहां बीजेपी एक तरफ तिरंगा यात्रा निकाल रही है वही दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी एक बड़ी यात्रा निकालने की तैयारी पूरी कर ली हैं। कांग्रेस ने ऐलान किया हैं , कि वो देश भर में 20 से 30 मई के बीच ‘जय हिंद सभा’ का आयोजन करेगी. इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों की अद्वितीय वीरता, बलिदान और सफलता को सम्मानित करना है. कांग्रेस का कहना है कि ये सभाएं न केवल श्रद्धांजलि होंगी, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों को उजागर करने का माध्यम भी बनेंगी.
ALSO READ ऑपरेशन सिंदूर: यूपी का वह IAS अफसर, जिसने निभाई बड़ी भूमिका,

पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने X पर जानकारी साझा कर बताया कि इन सभाओं में पूर्व सैनिक, सेना के दिग्गज, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और आम नागरिक भाग लेंगे. ‘जय हिंद सभा’ का आयोजन देश के अलग अलग हिस्सों में किया जाएगा, जिनमें प्रमुख रूप से दिल्ली, बाड़मेर, शिमला, हल्द्वानी, पटना, जबलपुर, पुणे, गोवा, बेंगलुरु, कोच्चि, गुवाहाटी, कोलकाता, हैदराबाद, भुवनेश्वर और पठानकोट शामिल हैं.कांग्रेस ने सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. पार्टी का कहना है कि हाल के वर्षों में सुरक्षा में गंभीर चूक हुई हैं और सरकार ने अमेरिका की हमारे आंतरिक सुरक्षा मामलों में बढ़ती भागीदारी पर चुप्पी साध रखी है, जो चिंता का विषय है.







