Home Uttar Pradesh डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम, मिली भगवत...

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम, मिली भगवत प्राप्ति की सीख

170
0

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मथुरा के वृंदावन स्थित प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे और उन्होंने महाराज जी से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर प्रेमानंद जी महाराज ने उन्हें जीवन का सार बताया, भगवत प्राप्ति कैसे संभव है।

महाराज जी ने कहा कि मनुष्य जन्म भगवान को पाने के लिए मिला है, यह दुर्लभ है और इसे व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। भगवत प्राप्ति का मतलब सिर्फ संन्यासी बनना या माला जपते हुए एकांत में बैठना नहीं है। असल में, अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाते हुए भगवान का नाम स्मरण करना ही सच्चा साधन है

Also Read-‘बागबान’ के पीछे की दिलचस्प कहानी: जब हेमा और अमिताभ पहली पसंद नहीं थे!

उन्होंने समझाया कि गीता में भगवान ने कहा है ,“माम अनुस्मर युध्य च” यानी अपने कर्म करो और साथ ही भगवान को याद भी करो। जब युद्ध करते हुए भी भगवान को पाया जा सकता है, तो समाज सेवा करते हुए क्यों नहीं? हमें जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसे सच्चाई, निष्ठा और राष्ट्र सेवा की भावना से निभाएं यही भगवत प्राप्ति का मार्ग है।

प्रेमानंद जी महाराज ने यह भी कहा कि भय और प्रलोभन से दूर रहना जरूरी है। जो भाग्य में लिखा है, उसे कोई नहीं बदल सकता। अगर हम लोभ में फंसते हैं, तो अपने धर्म से भटक सकते हैं। लेकिन अगर हम सच्चे बने रहते हैं, तो भगवान हमें और ऊंचे पद देंगे ,जीवन में भी और परलोक में भी उन्होंने डिप्टी सीएम से कहा कि समाज सेवा का जो बड़ा अवसर उन्हें मिला है, वह ईश्वर का ही वरदान है। इसे पूरी श्रद्धा से निभाकर भगवान की कृपा और भी पाना संभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here