मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले आठ वर्षों में कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर ऐतिहासिक सुधार किए हैं। योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस नीति के कारण डकैती, लूट, हत्या, दंगा, बलात्कार जैसे अपराधों में 85% तक की कमी आई है। अपराधियों पर सख्त शिकंजा कसने से उत्तर प्रदेश आज एक सुरक्षित राज्य के रूप में उभरा है।
प्रमुख अपराधों में गिरावट
- डकैती की घटनाओं में 2016 के मुकाबले 84.41% की कमी आई।
- लूट के मामले 77.43% कम हुए।
- अपहरण, दहेज हत्या और बलात्कार की घटनाओं में भी भारी गिरावट देखने को मिली।
इन आंकड़ों के पीछे पुलिस की सक्रियता और सीसीटीवी सर्विलांस जैसी आधुनिक तकनीकों का अहम योगदान है, जिससे अपराधियों को पकड़ने में मदद मिली।
Also Read-मोदी राज में भारत पर चढ़ा लाखों करोड़ का कर्ज़’ वित्त मंत्री ने बतायी पूरी सच्चाई
माफिया और गुंडागर्दी पर कार्रवाई
योगी सरकार ने माफिया, गैंगस्टर्स और भू-माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
- 142 अरब रुपये से अधिक की अवैध संपत्तियां जब्त की गईं।
- 68 माफिया और उनके करीब 1500 सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
- 617 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 752 पर गैंगस्टर एक्ट लागू किया गया।
हर नागरिक को मिली सुरक्षा
योगी सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश न केवल विकास में आगे बढ़ा है, बल्कि कानून-व्यवस्था के मामले में भी एक नई मिसाल पेश की है। पुलिस प्रशासन की सख्ती, तकनीकी सुधार और कड़े कानूनों ने प्रदेश को सुरक्षित बना दिया है। आज उत्तर प्रदेश का हर नागरिक सुरक्षित महसूस करता है, और यही योगी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।