एल्विश यादव और जिया शंकर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दोनों को पहले बिग बॉस ओटीटी 2 में साथ देखा गया था। अब ये दोनों मिलकर रियलिटी शो एंगेज्ड सीजन 2 होस्ट कर रहे हैं।
शो के एक लेटेस्ट एपिसोड में एल्विश यादव घुटनों के बल बैठकर जिया शंकर को प्रपोज करते नजर आए। उन्होंने जिया को लाल गुलाब दिया और पूछा, “क्या तुम मुझसे शादी करोगी?”जिया शंकर ने भी मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “आई लव यू… और मैं तुमसे शादी करूंगी।” इसके बाद एल्विश के चेहरे पर शर्माती हुई मुस्कान दिखाई दी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस पूरे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को देखकर काफी खुश हैं और दोनों को बधाई दे रहे हैं। हालांकि कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि यह सिर्फ शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए किया गया एक स्क्रिप्टेड सीन हो सकता है।
Also Read- उत्तर प्रदेश के विकास व सुधार के लिए पं. गोविंद बल्लभ पंत ने अनेक कदम उठाए: मुख्यमंत्री योगी
पहले भी रिलेशनशिप को लेकर हो चुकी है चर्चा
एल्विश यादव पहले ही लाफ्टर शेफ सीजन 3 में बता चुके हैं कि वह किसी को डेट कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने उस लड़की का नाम नहीं बताया।
वहीं जिया शंकर ने भी 31 दिसंबर 2025 को सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था, लेकिन उसमें उन्होंने न तो किसी का नाम बताया और न ही चेहरा दिखाया।
अब यह प्रपोजल सच में हुआ है या सिर्फ शो का हिस्सा है, इसकी असली सच्चाई एपिसोड के ऑन-एयर होने के बाद ही पता चलेगी।







