लालगंज में अंतरधार्मिक विवाह, प्रेम की जीत और सामाजिक समरसता का प्रतीक बना

प्यार, साहस और सामाजिक समरसता की एक मिसाल कायम करते हुए लालगंज कस्बे में मुस्लिम युवती फलकनाज ने हिंदू युवक कुशाग्र वाजपेई के साथ वैदिक रीति-रिवाज से विवाह कर लिया और विवाह के उपरांत अपना नाम बदलकर पलक रख लिया।
कस्बे के साकेत नगर मोहल्ला निवासी कुशाग्र उर्फ प्रांजुल वाजपेई, जो आनंद वाजपेई के पुत्र हैं पिछले लगभग तीन वर्षों से घोसियाना मोहल्ला निवासी फलकनाज, पुत्री मजीद के साथ प्रेम संबंध चल रहा था, दोनों एक-दूसरे से बेहद प्रेम करते थे और साथ जीने-मरने की कसमें खा चुके थे।
परिजनों की रजामंदी के बाद लिया गया निर्णय

जब मामला परिजनों तक पहुंचा, तो दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे, वहां फलकनाज ने अपने परिजनों के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया और कुशाग्र के साथ ही रहने की इच्छा जताई दोनों बालिग होने के कारण पुलिस ने भी हस्तक्षेप नहीं किया, बल्कि दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक समझाया।
बातचीत और परामर्श के बाद, युवक के परिजन विवाह के लिए सहमत हो गए, इसके बाद दोनों का विवाह कस्बे के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में, पंडित दुर्गा शंकर त्रिपाठी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न कराया गया।
विवाह के उपरांत फलकनाज ने हिंदू धर्म अपना लिया और अपना नाम पलक रख लिया, यह विवाह न केवल दो दिलों का मिलन है, बल्कि यह सामाजिक एकता और प्रेम की शक्ति का प्रतीक बन गया है।






