Home Crime मथुरा मे फरह पुलिस की बड़ी कामयाबी, 25 हजार का इनामिया बदमाश...

मथुरा मे फरह पुलिस की बड़ी कामयाबी, 25 हजार का इनामिया बदमाश मुठभेड़ में घायल

39
0

मथुरा जनपद के थाना फरह पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान लूट की घटना में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामजीत पुत्र बृजलाल, निवासी ग्राम पिपरोठ, थाना फरह, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। आरोपी लूट की घटना में वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

मुखबिर की सूचना पर फरह-पारखम रोड स्थित गोवर्धन पुलिया के पास पुलिस ने घेराबंदी की। इसी दौरान बदमाश से मुठभेड़ हुई, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने लूटे गए सोने के आभूषण, ₹24,000 नकद, एक तमंचा (.315 बोर), दो जिंदा कारतूस (.315 बोर),तीन खोखा कारतूस,एक मोटरसाइकिल बरामद किये।

क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी अनिल कुमार कपरवान ने बताया कि अभियुक्त लूट की घटना में शामिल था और काफी समय से फरार चल रहा था। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में उसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here