Home Breaking News लोकगायिका मैथिली ठाकुर हुईं बीजेपी में शामिल, अलीनगर से चुनाव लड़ने की...

लोकगायिका मैथिली ठाकुर हुईं बीजेपी में शामिल, अलीनगर से चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज

99
0

लोकप्रिय लोकगायिका और यूट्यूब सेंसेशन मैथिली ठाकुर मंगलवार को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गईं। उनके बीजेपी में प्रवेश के साथ ही बिहार की राजनीति में नए समीकरण बनने लगे हैं। लोगो का कहना है कि उन्हें दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

बीजेपी के अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि मैथिली ठाकुर को पार्टी सिर्फ प्रत्याशी ही नहीं, बल्कि प्रचार अभियान का चेहरा भी बनाने पर विचार कर रही है। मिथिला क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता और सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग को देखते हुए, पार्टी को उम्मीद है कि उनका चेहरा युवाओं और महिलाओं के बीच बड़ा असर डालेगा।
कौन हैं मैथिली ठाकुर?

ALSO READ : बीते 8 सालों में योगी सरकार में हुए 15 हजार से ज्यादा एनकाउंटर, सबसे अधिक इस जोन में हुई मुठभेड़

मैथिली ठाकुर का नाम बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में लोकसंगीत को बढ़ावा देने के लिए चर्चित है बचपन से ही संगीत में रुचि रखने वाली मैथिली ने अपनी गायकी से बहुत कम उम्र में लाखों श्रोताओं का दिल जीत लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here