Also Read-पारंपरिक भारतीय परिधानों में सजे-धजे लोगों ने तिलक लगाकर किया सीएम योगी का आत्मीय अभिनंदन
गोण्डा जनपद के इटियाथोक थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर अन्तरजनपदीय चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चुनमुन चौहान निवासी पयागपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कई जनपदों में दर्जनों मुकदमे पहले से दर्ज बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 55,615 रुपये नकद, मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, बच्चों के कंगन समेत सोने-चांदी के जेवरात, चोरी में प्रयुक्त औजार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
तीन दुकानों में सेंधमारी
घटना 22 और 23 फरवरी की रात की है, जब सदाशिव बाजार में अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों में सेंध लगाकर नगदी और जेवरात चोरी कर लिए थे। सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने कुरासी पुलिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर गोण्डा समेत आसपास के जिलों में दुकानों के शटर और दीवार काटकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के अन्य साथियों की तलाश जारी है और गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है।
मनोज कुमार रावत, अपर पुलिस अधीक्षक बयान

अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







