
यूरोप ने गूगल पर लगाया भारी जुर्माना
यूरोपियन यूनियन ने अमेरिकी टेक कंपनी गूगल पर 2.9 बिलियन डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपए) का जुर्माना लगाया है। आरोप है कि गूगल ने डिजिटल विज्ञापन तकनीक का दुरुपयोग किया और मार्केट में अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल किया।
ट्रंप की कड़ी प्रतिक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि यूरोप लगातार अमेरिकी कंपनियों को निशाना बना रहा है।
अमेरिकी टैक्सपेयर के साथ नाइंसाफी: ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी निवेश और कंपनियों पर इस तरह के जुर्माने लगाना अमेरिकी टैक्सपेयर के साथ नाइंसाफी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यूरोप ने इस तरह की कार्रवाई बंद नहीं की तो अमेरिका सख्त कदम उठाएगा।
गूगल पर आरोप
यूरोप का कहना है कि गूगल अपनी सेवाओं को प्राथमिकता देकर प्रतिद्वंद्वियों और ऑनलाइन प्रकाशकों के साथ गलत व्यवहार करता है। यही वजह है कि उस पर यह भारी जुर्माना लगाया गया है।






