Home Uttrakhand देहरादून हाईवे पर हरीश रावत की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व सीएम सुरक्षित

देहरादून हाईवे पर हरीश रावत की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व सीएम सुरक्षित

59
0

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एमआईईटी कॉलेज के पास बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में हरीश रावत बाल-बाल बच गए और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

ALSO READ: मुख्यमंत्री योगी आज लेंगे परेड की सलामी,पुलिसकर्मियों को घोषणाओं की उम्मीद

मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत उन्हें दूसरी गाड़ी में बिठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा, “मैं पूरी तरह से ठीक हूं, चिंता की कोई बात नहीं है।”

उन्होंने यह भी बताया कि उनके वाहन को हादसे में नुकसान हुआ है, लेकिन उनकी सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण रही।
इस हादसे से हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा, और पुलिस ने मार्ग को सुरक्षित बनाने के लिए तुरंत कार्रवाई की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here