Home Crime सोनभद्र में साइबर फ्रॉड के आरोपों पर हरियाणा पुलिस की दबिश, कपड़ों...

सोनभद्र में साइबर फ्रॉड के आरोपों पर हरियाणा पुलिस की दबिश, कपड़ों की दुकान से डिजिटल उपकरण जब्त

75
0

सोनभद्र। हरियाणा पुलिस की एक टीम ने मंगलवार को सदर कोतवाली क्षेत्र में अचानक छापेमारी कर इलाके में हड़कंप मचा दिया। टीम ने सबसे पहले लोधी क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के पास राजमार्ग किनारे बने एक मकान पर दबिश दी। दूसरे प्रदेश की पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में हलचल फैल गई।

छापेमारी की अगली कड़ी में पुलिस वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग स्थित एक होटल के सामने संचालित कपड़ों की दुकान पर पहुंची। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस कार्रवाई ने बाजार में सनसनी फैला दी। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा पुलिस को इन स्थानों से फर्जी बैंक खातों के माध्यम से धन निकासी और साइबर फ्रॉड गतिविधियों के संचालित होने की आशंका थी। टीम ने दुकान से मोबाइल फोन, लैपटॉप, नेटवर्किंग उपकरण सहित कई डिजिटल डिवाइस जब्त किए हैं।

मौके से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई हरियाणा के रोहतक से आई पुलिस टीम ने एसआई सतीश के नेतृत्व में की।
अचानक हुई छापेमारी से क्षेत्र के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। पुलिस फिलहाल डिजिटल उपकरणों की फोरेंसिक जांच और हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर साइबर नेटवर्क की गहराई से जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here