अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए तीन मुकाबलों के दौरान हुए आचार संहिता उल्लंघनों पर आधिकारिक फैसला सुनाया है, आईसीसी के एलीट पैनल ने इस मामले की सुनवाई के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ सहित कुछ खिलाड़ियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
सूर्यकुमार यादव पर जुर्माना और डिमेरिट अंक
14 सितंबर को खेले गए ग्रुप स्टेज मैच के बाद पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में सूर्यकुमार यादव ने जीत को “पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों” को समर्पित किया था और भारतीय सेना के प्रति एकजुटता दिखाई थी, इस बयान पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आईसीसी से आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई थी।
आईसीसी ने मामले की जांच के बाद कहा, सूर्यकुमार यादव को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जो खेल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले आचरण से संबंधित है, इसके परिणामस्वरूप सूर्यकुमार यादव पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और दो डिमेरिट अंक जोड़े गए हैं।
हारिस रऊफ पर दो मैचों का बैन
पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ को भी गंभीर सजा का सामना करना पड़ा है।
14 सितंबर और 28 सितंबर (फाइनल) के मैचों में आक्रामक व्यवहार और अनुचित आचरण के लिए रऊफ पर दोनों मैचों के लिए 30-30 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना और दो-दो डिमेरिट अंक लगाए गए हैं, कुल मिलाकर 24 महीनों में चार डिमेरिट अंक पूरे होने पर आईसीसी ने उन पर दो अंतरराष्ट्रीय मैचों का प्रतिबंध लगाया है, उनके साथी खिलाड़ी **साहिबजादा फरहान को चेतावनी जारी की गई है।
भारत-पाकिस्तान के बीच तीन रोमांचक मुकाबले
- 14 सितंबर: ग्रुप स्टेज मुकाबला
- 18 सितंबर: सुपर-4 चरण
- 28 सितंबर: फाइनल मुकाबला
इन तीनों मैचों में मैदान के अंदर और बाहर दोनों ही जगह उत्साह और तनाव चरम पर रहा, अब आईसीसी की अनुशासनात्मक कार्रवाई ने टूर्नामेंट के बाद की सुर्खियों को और बढ़ा दिया है।
आईसीसी का यह फैसला खिलाड़ियों को यह संदेश देता है कि क्रिकेट केवल खेल नहीं, बल्कि खेल भावना और अनुशासन का प्रतीक है, मैदान के अंदर या बाहर, किसी भी बयान या व्यवहार को खेल की गरिमा के खिलाफ नहीं जाना चाहिए।







