Home Crime महोबा में अवैध खनन परिवहन के खिलाफ प्रशासनिक टीम की बड़ी कार्यवाही,अवैध...

महोबा में अवैध खनन परिवहन के खिलाफ प्रशासनिक टीम की बड़ी कार्यवाही,अवैध खनन परिवहन में लिप्त 16 ट्रक किए सीज

90
0

महोबा में अवैध खनन परिवहन के खिलाफ प्रशासनिक टीम की बड़ी कार्यवाही,डीएम के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने अवैध खनन परिवहन में लिप्त 16 ट्रक किए सीज*महोबा जिले की ग्रेनाइट पत्थर मंडी में प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध खनन परिवहन में लगे 16 ट्रकों को सीज कर दिया है। खनिज,राजस्व,परिवहन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने एसडीएम के नेतृत्व में छापामार कार्यवाही करते हुए कांटा,पर्ची और परिवहन के अवैध दस्तावेज सहित रजिस्टर भी सीज कर दिए हैं। प्रशासन द्वारा की गई इस कार्यवाही से अवैध खनन में लिप्त खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Also Read- यामानाशी में सीएम योगी ने की एससी मैग्लेव ट्रेन की सवारी, बोले “तकनीक की रफ्तार से भविष्य हुआ और करीब”

दरअसल मामला कबरई थानाक्षेत्र की ग्रेनाइट पत्थर मंडी का है। जहाँ क्रेशर मंडी में रोजाना हजारों ट्रक गिट्टी का परिवहन होता है जिसके लिए रायल्टी सहित परिवहन के दस्तावेज वाहनों चालको को मुहैया कराए जाते हैं। लगातार क्षेत्र में अवैध खनन परिवहन की शिकायतों का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के निर्देश पर गठित खनिज ,राजस्व,परिवहन विभाग, सहित पुलिस की सँयुक्त टीम द्वारा एसडीएम सदर शिव ध्यान पाण्डेय के नेतृत्व में शक्तिमान एवं एस-एस ग्रेनाइट में छापामारी की कार्यवाही की गई । बताया जाता है कि इस दौरान कांटा पर्ची,परिवहन के अवैध दस्तावेज पकड़े गए और रॉयल्टी पोर्टल बन्द होने के बाबजूद भी धड़ल्ले से बिना रॉयल्टी के गिट्टी बेची जा रही थी । इसी दौरान अवैध खनन परिवहन में लिप्त 16 ट्रकों को सीज कर अवैध खनन परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया। एसडीएम शिवध्यान पाण्डेय ने बताया कि प्रवर्तन दल द्वारा चेकिंग की जाती है और इसी चेकिंग के दौरान कुछ गाड़ियों के कागजात पूरे नही पाए गए जिनके खिलाफ कार्यवाही की गई है,यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here