Home Cricket टी-20 विश्वकप के फाइनल में आज भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से

टी-20 विश्वकप के फाइनल में आज भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से

39
0

डिफेंडिंग चैंपियन भारत के पास अपने खिताब की रक्षा करने का आज सुनहरा मौका है। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कोई भी टीम लगातार दो बार चैंपियन नहीं बन पाई है, लेकिन टीम इंडिया के पास इस रिकॉर्ड को बदलने का बड़ा अवसर है। खास बात यह भी है कि अब तक किसी मेजबान टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है। ऐसे में भारत के पास एक साथ दो ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का मौका है।हालांकि भारत के सामने चुनौती आसान नहीं है, क्योंकि फाइनल में उसका मुकाबला शानदार फॉर्म में चल रही न्यूजीलैंड की टीम से है।

कीवी टीम ने सेमीफाइनल में मजबूत साउथ अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। उस मुकाबले में फिन एलन की शानदार शतकीय पारी और टिम सीफर्ट की अर्धशतकीय पारी ने न्यूजीलैंड को बड़ी जीत दिलाई थी। ऐसे में भारत को इस टीम के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरना होगा।

फाइनल से पहले सबसे ज्यादा चर्चा अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को लेकर हो रही है। दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और नंबर एक गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती इस टूर्नामेंट में अभी तक अपनी लय में नजर नहीं आए हैं, जिससे टीम इंडिया को थोड़ी चिंता जरूर है। हालांकि टीम के अन्य खिलाड़ी लगातार जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं।

ऐसे में सवाल यह है कि क्या फाइनल में इन दोनों को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी? इसका जवाब है—हां। अभिषेक शर्मा का टीम में बने रहना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं वरुण चक्रवर्ती की जगह एक विकल्प के तौर पर कुलदीप यादव को शामिल करने पर विचार किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here