Home Cricket Sports News भारत ने दिल्ली टेस्ट जीता, टेस्ट सीरीज पर किया 2-0 से कब्ज़ा

भारत ने दिल्ली टेस्ट जीता, टेस्ट सीरीज पर किया 2-0 से कब्ज़ा

471
0

शुभमन गिल की कप्तानी में भारत की पहली टेस्ट सीरीज जीत, वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया

टीम इंडिया ने अपने युवा कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में पहली बार टेस्ट सीरीज जीत दर्ज की है। इंग्लैंड दौरे पर गिल ने टेस्ट कप्तान के रूप में आगाज़ किया था, लेकिन वहां 5 मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी। अब घरेलू सरज़मीं पर गिल की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज का 2-0 से सूपड़ा साफ किया।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम की। इस मुकाबले में शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

टीम इंडिया ने पहली पारी 518/5 पर घोषित की दी यशस्वी जायसवाल ने 175 रनों की शानदार पारी खेली थी और कप्तान शुभमन गिल ने भी शानदार 129 रन बनाए थे  साई सुदर्शन ने भी 87 रनों का अहम योगदान दिया।

ALSO READ: फतेहपुर में सपा कार्यालय पर जमीन विवाद, महिला ने आत्महत्या की दी चेतावनी

वही भारतीय गेंदबाजों के सामने मेहमान टीम टिक नहीं सकी और पूरी पारी महज 248 रनों पर सिमट गई। कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। भारत को 270 रनों की विशाल बढ़त मिली और फॉलोऑन भी विंडीज को थमा दिया।
फॉलोऑन खेलने उतरी कैरेबियाई टीम ने इस बार दम दिखाया और 390 रन बनाए। जॉन कैम्पबेल ने 115 और शाई होप ने 103 रन बनाएं इस तरह भारत के सामने 121 रनों का लक्ष्य आया। मैच के आखिरी दिन टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया तो वही रविंद्र जडेजा को उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here