अब कैसी है श्रेयस अय्यर की तबियत, फैंस को दी खुद जानकारी

    1
    0

    भारतीय क्रिकेट बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का इन दिनों इलाज चला रहा है। वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच में एक कैच लेने के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। उनके स्प्लीन (तिल्ली) में कट लग गया और इंटरनल ब्लीडिंग शुरू हो गई थी। हालांकि अब उनकी हालत स्थिर है। वहीं श्रेयस अय्यर ने भी अब सोशल मीडिया पर अपने फैंस को एक संदेश जारी किया है।

    क्या बोले अय्यर

    इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए श्रेयस अय्यर ने लिखा, “मैं इस समय रिकवरी प्रक्रिया में हूं, हालत बेहतर हो रही है। मुझे मिली सभी शुभकामनाओं और सहयोग के लिए आप सभी का मैं दिल से आभारी हूं। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मुझे अपनी दुआओं और सोच में रखने के लिए धन्यवाद।”

    बीसीसीआई की तरफ से आया बयान

    वहीं श्रेयस अय्यर की चोट तो लेकर बीसीसीआई की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया कि 25 अक्टूबर को श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में चोटिल हो गए थे। उनके पेट में चोट लग गई थी। जिसके कारण स्प्लीन में कट और आंतरिक रक्तस्राव हुआ। उनका इलाज चल रहा है हालांकि अब उनकी स्थिति स्थिर है। वहीं जब 28 अक्टूबर को उनका दोबारा चेकअप किया गया तो सुधार देखा गया है, अय्यर रिकवरी की राह पर हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here