अयोध्या राम मंदिर परिसर के सीता रसोई के पास एक कश्मीरी मुस्लिम युवक द्वारा नमाज पढ़ने की कोशिश के मामले में अयोध्या पुलिस को बड़ी राहत मिली है। पुलिस जांच में युवक की किसी भी तरह की संदिग्ध या आपराधिक मंशा सामने नहीं आई है।
पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान अबु अहद शेख के रूप में हुई है, जो जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले का निवासी है। जांच में सामने आया है कि अबु अहद शेख मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज वर्ष 2024 से जम्मू मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अयोध्या पुलिस ने अबु अहद की मेडिकल हिस्ट्री मंगाई, साथ ही जम्मू पुलिस और सीआरपीएफ से भी सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान युवक के खिलाफ कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक तथ्य नहीं मिला। फिलहाल, अबु अहद शेख का परिवार जम्मू-कश्मीर के शोपियां से अयोध्या के लिए रवाना हो चुका है। पुलिस ने बताया कि परिवार के अयोध्या पहुंचने के बाद अबु अहद शेख को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाए







