Home मनोरंजन क्या मृणाल ठाकुर और धनुष के बीच कुछ चल रहा है? हाथ...

क्या मृणाल ठाकुर और धनुष के बीच कुछ चल रहा है? हाथ पकड़े नजर आए दोनों!

16
0
Mrunal Thakur and Dhanush
Mrunal Thakur and Dhanush

‘सन ऑफ सरदार 2’ की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और साउथ सुपरस्टार धनुष इन दिनों गॉसिप की दुनिया में छाए हुए हैं। दोनों के अफेयर की अफवाहें तब तेज़ हुईं जब धनुष को एक इवेंट और मृणाल की बर्थडे पार्टी में देखा गया। तभी से फैंस के बीच सवाल उठ रहा है क्या चल रहा है इन दोनों के बीच?और अब इन अटकलों को और हवा मिली है जब पता चला कि मृणाल, धनुष की बहनों डॉ. कार्तिका कार्तिक और विमला गीता को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रही हैं। दिलचस्प बात ये है कि धनुष की दोनों बहनें भी मृणाल को फॉलो बैक करती हैं।

धनुष की बहनों से उनके बेहद करीबी रिश्ते किसी से छिपे नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धनुष हर महीने कम से कम दो बार अपनी बहनों से मिलने जाते हैं। सत्रों की मानें तो हाल ही में मृणाल और धनुष को साथ वक्त बिताते हुए, यहां तक कि हाथ पकड़े भी देखा गया। खबर तो ये भी है कि दोनों के रिश्ते की शुरुआत फिल्म सीता रामम’ की सफलता के बाद हुई। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती से आगे कुछ खास बनने लगा। मृणाल इन दिनों जहां साउथ फिल्मों में हाथ आजमा रही हैं, वहीं मुंबई में भी अपने प्रोजेक्ट्स को बैलेंस कर रही हैं। वह इस वक्त अदिवी शेष के साथ डकैत: अ लव स्टोरी की शूटिंग में व्यस्त हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here