Home Uncategorized Jaunpur: बीच बाजार में दरोगा ने युवकों को जड़े थप्पड़

Jaunpur: बीच बाजार में दरोगा ने युवकों को जड़े थप्पड़

74
0
Jaunpur News
Jaunpur: The police inspector slapped the youth in the middle of the market

केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरायबीरू कस्बा पुलिस चौकी के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कस्बा चौकी प्रभारी धनुषधारी पाण्डेय बीच बाजार में दो युवकों को थप्पड़ मारते और गालियां देते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक आपस में गाली-गलौज और हाथापाई कर रहे थे। तभी मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने दोनों को पकड़कर बीच बाजार में ही जोरदार थप्पड़ जड़ दिए और डांट-फटकार लगाई।

वीडियो में दरोगा जी ने योग को का हाथ पैर पकड़ रखा है और अगल-बगल खड़े होकर लोग इस पूरी घटना को तमाशे की तरह देख रहे हैं, इसी बीच किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरोगा द्वारा युवकों को थप्पड़ मारी जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसको लेकर लोग तरह तरह की बातें कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here