Home Uncategorized शराब नीति मामले में केजरीवाल-सिसोदिया को मिली राहत तो अखिलेश यादव का...

शराब नीति मामले में केजरीवाल-सिसोदिया को मिली राहत तो अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला

48
0

दिल्ली की एक अदालत से कथित शराब नीति मामले में राहत मिलने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है।

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि आज दिल्ली के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ “सत्य और न्याय दोनों खड़े हैं।” उन्होंने कहा कि आरोप कभी इतने बड़े नहीं हो सकते कि वे सच को ढक सकें।

सपा प्रमुख ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस फैसले के बाद हर ईमानदार व्यक्ति राहत की सांस लेगा, जबकि भाजपा समर्थकों को आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्लीवासियों के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है।

अपने बयान में अखिलेश यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग साधु-संतों और धार्मिक व्यक्तित्वों तक पर झूठे आरोप लगा सकते हैं, वे किसी भी राजनीतिक दल या व्यक्ति को बदनाम करने की हद तक जा सकते हैं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम का संदर्भ देते हुए भाजपा की विचारधारा पर भी सवाल उठाए और कहा कि यह खबर भाजपा के लिए “नैतिक मृत्युदंड” के समान है। अदालत के फैसले के बाद राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। आम आदमी पार्टी के समर्थक इसे बड़ी कानूनी जीत बता रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here