Home Uttar Pradesh केशव प्रसाद मौर्य ने चंद्रिका देवी मंदिर में किए दर्शन, ग्रामीणों ने...

केशव प्रसाद मौर्य ने चंद्रिका देवी मंदिर में किए दर्शन, ग्रामीणों ने सड़क चौड़ीकरण की उठाई मांग

216
0

नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित सुप्रसिद्ध चंद्रिका देवी मंदिर में माता के दर्शन कर हवन पूजन किया, इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और डिप्टी सीएम का भव्य स्वागत किया गया।

दर्शन के पश्चात केशव प्रसाद मौर्य ने अपने कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन की गतिविधियों को लेकर चर्चा की इस दौरान क्षेत्रीय ग्रामीणों ने चंद्रिका देवी मार्ग के चौड़ीकरण की मांग रखी, जिस पर उपमुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया।

डिप्टी सीएम के दौरे से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिलाम, नवरात्रि के दौरान सरकार द्वारा सुरक्षा और सुविधाओं की व्यवस्था की भी सराहना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here