भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में बड़ी पहचान बनाई है। उनकी एक्टिंग और सिंगिंग के लाखों फैंस हैं। रियल लाइफ में उन्होंने चंदा यादव से शादी की है और उनके दो बच्चे हैं।
17 फरवरी को खेसारी ने अपनी पत्नी चंदा का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ तस्वीर शेयर की और एक बहुत ही रोमांटिक मैसेज लिखा। उन्होंने लिखा कि उनकी जिंदगी का सबसे सुंदर तोहफा उनकी पत्नी हैं और उनकी मुस्कान से ही उनकी दुनिया रोशन होती है।
Also Read- यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर CM योगी आदित्यनाथ ने बढ़ाया छात्रों का हौसला, दी शुभकामनाएं
जैसे ही खेसारी ने यह पोस्ट शेयर किया, फैंस और भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने चंदा को जन्मदिन की बधाई दी और दोनों की जोड़ी की खूब तारीफ की।
खेसारी आज भले ही सुपरस्टार हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह दूध बेचते थे। शादी के समय उनके पास सेहरा खरीदने तक के पैसे नहीं थे। तब उनके ससुर ने भैंस बेचकर शादी का खर्च उठाया था। शादी में मिले 11 हजार रुपये तिलक को भी उनके पिता ने बाद में लौटा दिया था।
शादी के बाद चंदा हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं। संघर्ष के दिनों में दोनों ने दिल्ली में मिलकर लिट्टी-चोखा की रेहड़ी भी लगाई। आज खेसारी अपनी सफलता का बड़ा श्रेय अपनी पत्नी को देते हैं।







