Home Breaking News फतेहपुर में सपा कार्यालय पर जमीन विवाद, महिला ने आत्महत्या की दी...

फतेहपुर में सपा कार्यालय पर जमीन विवाद, महिला ने आत्महत्या की दी चेतावनी

86
0

यूपी के फतेहपुर जिले में समाजवादी पार्टी कार्यालय की निर्माणाधीन बिल्डिंग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। एक महिला ने दावा किया है कि यह कार्यालय उसकी निजी जमीन पर बनाया जा रहा है। महिला का कहना है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह सपा कार्यालय में घुसकर आत्महत्या कर लेगी। पीड़ित दंपति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य सचिव से गुहार लगाई है।

फतेहपुर जिले के शादीपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जमीन विवाद सामने आया है। उमा देवी नाम की महिला ने दावा किया कि यह जमीन उसके परिवार की है, जिसे उसके ससुर ने 1999 में खरीदा था। महिला ने दाखिल-खारिज के कागज भी पेश किए और आरोप लगाया कि लेखपाल ने सपाइयों के दबाव में फर्जी रिपोर्ट लगा दी। उमा देवी और उनके पति चंद्र प्रकाश दुबे का कहना है कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वह समाजवादी पार्टी कार्यालय के अंदर आत्महत्या कर लेंगे।

ALSO READ : रोहिणी घावरी ने अब चंद्र शेखर के साथ साथ मोदी और शाह पर भी उठाया गंभीर सवाल

इस मामले में सपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने महिला के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यह जमीन 2000 में विधिवत खरीदी गई थी और निर्माण कार्य पूरी तरह वैध है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को आपत्ति है तो वह कोर्ट में अपने दस्तावेज लेकर आए। यादव का दावा है कि जिस जमीन पर कार्यालय बन रहा है, वह समाजवादी पार्टी के नाम दर्ज है और बगल में 30 फीट चौड़ा रास्ता भी दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here