Home वायरल-वीडियो महोबा ब्रेकिंग भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत का विवादित बयान, वीडियो वायरल

महोबा ब्रेकिंग भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत का विवादित बयान, वीडियो वायरल

88
0
Oplus_16908288

चरखारी विधानसभा से भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत उर्फ गुड्डू भैया एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिए गए एक बयान में विधायक ने कहा कि “किसी को बंधक बनाना मेरे लिए मामूली बात है।” विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन को उन्होंने बंधक बनाया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उस दौरान कुछ अधिकारियों को चूड़ियां और पेटीकोट पहनाई गई थीं।

बयानों की श्रृंखला में उन्होंने यह भी कहा कि “विकास की बात में कमरे में क्यों करूं” और यह भी जोड़ा कि “पहले वाला रूप आपने नहीं देखा मेरा, बीजेपी में आने के बाद मैं अनुशासित हुआ हूं।” विधायक का यह पूरा बयान एक वीडियो के रूप में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और विपक्ष ने भाजपा पर हमलावर रुख अपनाना शुरू कर दिया है जानकारी के अनुसार, ब्रजभूषण राजपूत के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के खिलाफ भी बगावती तेवर सामने आते रहे हैं। उनके लगातार आक्रामक और विवादित बयानों से पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here