मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे के दौरान सुरक्षा में कथित चूक सामने आई है, और इस लापरवाही की कीमत एक अफसर को चुकानी पड़ी है। नगर निगम के पर्यवेक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया गया है, लेकिन सवाल इससे कहीं बड़े हैं।मामला गोरखनाथ ओवरब्रिज के उद्घाटन का है। बीते शुक्रवार शाम जैसे ही मुख्यमंत्री योगी अपनी गाड़ी से उतरे, चंद सेकंड में एक गाय सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए सीधे मुख्यमंत्री की गाड़ी की ओर बढ़ गई। हालांकि, सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत घेरा बनाकर स्थिति संभाल ली और बड़ा हादसा टल गया।बताया जा रहा है कि पहले सांसद रवि किशन गाड़ी से उतरे, उसके तुरंत बाद सीएम योगी उतरे ही थे कि यह घटना हो गई।
Also Read- लखनऊ: कोडीन कफ सिरप मामले को लेकर विधानसभा में सपा विधायकों का जोरदार प्रदर्शन
सवाल उठ रहा है कि VVIP मूवमेंट के दौरान आखिर गाय वहां तक कैसे पहुंची?इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया। शुरुआती जांच में नगर निगम पर्यवेक्षक अरविंद कुमार की लापरवाही सामने आई, जिन्हें सस्पेंड कर दिया गया। नगर आयुक्त ने साफ शब्दों में कहा है कि VVIP सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अब व्यवस्थाओं को और सख्त किया जाएगा।लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले 17 दिनों में यह मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तीसरी चूक है।
2 दिसंबर को वाराणसी में नशे में धुत व्यक्ति सुरक्षा घेरा तोड़ देता है, 4 दिसंबर को प्रतिबंधित क्षेत्र में बस घुस जाती है और अब गोरखपुर में यह चौंकाने वाली घटनाइन घटनाओं के बाद विपक्ष को हमला बोलने का मौका मिल गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर तीखा तंज कसते हुए लिखा,जब मुख्यमंत्री जी की सुरक्षा में लापरवाही है, तो भाजपा राज में आम जनता की सुरक्षा का क्या हाल होगा?







