लंदन की चमकती रोशनी, महंगी शैम्पेन… और कैमरे के सामने खुली बेशर्मी! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो इस वक्त पूरे देश को उबाल पर ले आया है जहां विजय माल्या की 70वीं बर्थडे पार्टी में, उनके साथ खड़े हैं आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी, और दोनों हंसते-हंसते खुद को बताते हैं भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े।
”जी हां, ये मज़ाक नहीं, खुलेआम उड़ाया गया है भारत के कानून का मज़ाक इस वीडियो को खुद ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा—भारत में इंटरनेट पर फिर से तहलका मचाने का समय आ गया है। हैप्पी बर्थडे मेरे दोस्त विजय माल्या। लव यू। बस फिर क्या थासोशल मीडिया पर आग लग गई। लोग बोले देश को लूटकर भागे और अब लंदन में ऐश कर रहे हैं! गुस्सा बढ़ा तो वीडियो डिलीट कर दिया गया लेकिन विवाद नहीं थमा।हर तरफ एक ही सवाल क्या भगोड़े अब कानून से ऊपर हो चुके हैं? मामला बिगड़ा तो ललित मोदी को झुकना पड़ा।
उन्होंने एक्स पर माफी मांगते हुए लिखाअगर किसी की भावनाएं आहत हुई हों, खासकर भारतीय सरकार की, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं।”लेकिन देश पूछ रहा है
माफी काफी है या जवाबदेही भी चाहिए?वही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा भारत भगोड़ों को वापस लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कई देशों से बातचीत चल रही है और सरकार पीछे नहीं हटेगी। अब ज़रा याद दिला दें ये दोनों कौन हैं?ललित मोदी 2010 से भारत से फरार है
आईपीएल में टैक्स चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग, 125 करोड़ से ज्यादा की रिश्वत के गंभीर आरोप। विजय माल्या 2016 से भगोड़ा, किंगफिशर एयरलाइंस के नाम पर बैंकों का करीब 9,000 करोड़ रुपये डकारे, 2019 में घोषित हुआ भगोड़ा आर्थिक अपराधी। और आज… दोनों लंदन में जश्न मना रहे हैं, हंसते हुए खुद को भगोड़ा कह रहे हैं!क्या देश का कानून सिर्फ किताबों में रह गया है?







