वृंदावन के प्रतिष्ठित संत प्रेमानंद महाराज को फेसबुक पर खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई है। एक युवक ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा अगर वो मेरे घर की बात करता, तो उसका गला काट देता! यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और इस पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। हाल ही में प्रेमानंद महाराज ने युवाओं को नैतिक जीवन जीने और मर्यादित आचरण की सलाह दी थी। उन्होंने गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड जैसे रिश्तों को समाज के लिए हानिकारक बताया था। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे कुछ लोग नाराज़ हो गए। उसी के बाद एक युवक ने उन्हें धमकी भरी पोस्ट लिखी।
आरोपी युवक ने प्रेमानंद महाराज के वीडियो पर कमेंट करते हुए कहाउन्होंने जो कहा वो पूरे समाज के लिए है। लेकिन अगर वो मेरे घर की बात करते तो मैं उनका गला काट देता।”इस धमकी के बाद साधु-संतों और हिंदू संगठनों में गुस्से की लहर है।श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलारी बाबा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा जो प्रेमानंद महाराज की तरफ आंख उठाकर भी देखेगा, वो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो हम उनकी सुरक्षा में अपनी जान भी कुर्बान कर देंगे।”संत प्रेमानंद महाराज के बयान ने जहां सामाजिक मूल्यों पर बहस छेड़ दी है, वहीं उन पर आई धमकी ने साधु समाज की भावनाओं को आहत किया है।







