Home Uttrakhand रिवर्स पलायन के लिए प्रवासी पंचायतों का होगा आयोजन,25 नए वेडिंग डेस्टिनेशन...

रिवर्स पलायन के लिए प्रवासी पंचायतों का होगा आयोजन,25 नए वेडिंग डेस्टिनेशन विकसित करेगा राज्य: सीएम धामी

52
0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने शासकीय आवास पर ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग, उत्तराखण्ड की बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रिवर्स पलायन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेशभर में प्रवासी पंचायतों के आयोजन के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पंचायतों में देश-विदेश में कार्यरत उत्तराखण्ड के प्रवासियों को आमंत्रित किया जाए। उन्हें रिवर्स पलायन से जुड़ी राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और पहलों की जानकारी दी जाए, साथ ही उनके सुझाव भी लिए जाएँ, ताकि प्रदेश के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि त्रियुगीनारायण की तर्ज पर राज्य में 25 नए स्थलों को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन स्थलों पर सड़क, बिजली, पानी, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और विवाह आयोजनों के लिए ये स्थान आकर्षण का केंद्र बन सकें।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि रिवर्स पलायन और पर्यटन विकास, दोनों ही राज्य की आर्थिकी को मजबूत करने के अहम माध्यम हैं और इन योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here