Rahul Gandhi के दौरे से गरमाई रायबरेली की सियासत
राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उनके आगमन से पहले ही प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई।
हाईवे पर धरना और काफिले की रुकावट
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने हाइवे पर धरना देते हुए राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी का काफिला भी रोकना पड़ा। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद धरना समाप्त हुआ।
रायबरेली प्रशासन पर मंत्री के आरोप
धरना खत्म होने के बाद मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने एक पत्र लिखा, जिसमें रायबरेली प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के स्वागत में पुलिस बल का अत्यधिक दुरुपयोग किया गया।
70 किलोमीटर तक डायवर्जन का आरोप
दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रशासन ने राहुल गांधी के कार्यक्रम के चलते 70-70 किलोमीटर तक सड़क डायवर्जन कर दिया, जिससे आम जनता को परेशानी हुई।
रेहड़ी-पटरी वालों पर कार्रवाई का आरोप
मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन ने छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों को सड़कों से जबरन हटा दिया, जिससे उनका जीवन प्रभावित हुआ।
बीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई का मामला
दिनेश प्रताप सिंह ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखे पत्र में कहा कि राहुल गांधी के दौरे के दौरान पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई की और उनका अपमान किया।







