Home Crime झांसी में नाबालिग छात्रा ने जहर खाया, छेड़छाड़ के आरोप में पड़ोसी...

झांसी में नाबालिग छात्रा ने जहर खाया, छेड़छाड़ के आरोप में पड़ोसी युवक गिरफ्तार

48
0

झांसी में मोठ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, छेड़छाड़ से आहत होकर 9 वीं कक्षा की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि छात्रा घर पर अकेली थी। तभी पड़ोसी युवक घर में घुस आया। कमरे की कुंडी बंद करके छात्रा से जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान छात्रा का भाई घर पहुंच गया। उसने दरवाजा खोला तो आरोपी अश्लील हरकत कर रहा था। भाई को देखते ही आरोपी छत से कूदकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read-सरकारी स्कूल में यूपी की पहली जनजातीय स्पेस लैब का शुभारंभ, प्रशासनिक अधिकारियों ने की सराहना

दरअसल बेइज्जती होने के डर से छात्रा ने जहर की गोली खा ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे नजदीक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया, मेडिकल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मौसी ने बताया की 23 फरवरी को बड़ी बहन भतीजे की शादी में अपने मायके गई थी। घर पर बड़ी बेटी और उसका छोटा भाई ही था। दोपहर को मैं खेत पर गई थी और बड़ी बेटी घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस का वीरेंद्र उर्फ वीरू साहू घर में घुस आया और अंदर से कुंडी बंद करके बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान छुट्टी होने पर बेटी का भाई और मेरा बेटा घर पहुंचे। दोनों ने हाथ डालकर कुंडी खोली। अंदर देखा तो आरोपी वीरू बेटी के साथ जबरदस्ती कर रहा था और वह रो रही थी। बच्चों ने घर की बाहर से कुंडी बंद कर दी। तब आरोपी वीरू छत से कूदकर भाग गया। उसने मुझे फोन किया और रोते हुए घटना बताई। घर जाते समय वीरू रास्ते में मिला और हाथ-पैर जोड़कर गलती मानने लगा। फिर मैंने घर पहुंचकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आरोपी को घर से पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। मैंने घटना की जानकारी उसकी मां को दी। मौसी ने कहा सुबह उठने के बाद से उसने घर का काम किया। फिर उसने सल्फास की 2 गोली कब खा ली पता नहीं चला, तबीयत बिगड़ने पर बेटी को मोंठ सीएचसी ले गए, जहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में बेटी ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनकर मां शादी छोड़कर मेडिकल पहुंची। जहां बेटी की सब को देखकर मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here