Home Uttar Pradesh केंद्र में NDA सरकार के 11 साल पूरे, लखनऊ में CM योगी...

केंद्र में NDA सरकार के 11 साल पूरे, लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस बोले: “यह कालखंड स्वर्णिम युग साबित हुआ”

120
0

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जब 11 साल पूरे किए, तो इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा, “बीते 11 साल देश के लिए ऐतिहासिक रहे हैं। एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना अब हकीकत बन चुकी है और भारत की वैश्विक पहचान पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुई है।”

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि इन 11 वर्षों में उन्होंने अपने समर्पण और नेतृत्व से न केवल भारत को दुनिया में नई पहचान दिलाई, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के भरोसे का प्रतीक भी बने।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद के 65 वर्षों में अस्थिर सरकारों ने जनता का विश्वास तोड़ा, लेकिन पिछले 11 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने तुष्टिकरण की राजनीति को पीछे छोड़ते हुए विकास और एकता को प्राथमिकता दी है। आज हमारे पास एक ऐसा नेतृत्व है जो देश को अगले 25 वर्षों की दिशा दिखा रहा है।

Also Read-द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में मचेगा धमाल – सिद्धू पाजी की वापसी से अर्चना पूरन सिंह को लगा झटका!

आर्थिक क्षेत्र की बात करते हुए सीएम ने कहा कि अब सरकार की कार्यप्रणाली पारदर्शी और जवाबदेह है। चेहरा नहीं, पात्रता देखकर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। अब शासन तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण के आधार पर चल रहा है यानी जो ज़रूरतमंद है, उसे योजनाओं का लाभ मिलेगा।

योगी आदित्यनाथ ने भारत की सैन्य ताकत पर भी बात की और कहा कि अब देश की छवि सिर्फ शांति प्रिय राष्ट्र की नहीं है। अगर कोई भारत को चुनौती देगा, तो उसका जवाब सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे कड़े कदमों से दिया जाएगा। भारत अब टेस्टेड भी है और ट्रस्टेड भी।

अंत में सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी के “पंच प्रण” की याद दिलाई —

  1. विकसित भारत का संकल्प
  2. गुलामी की मानसिकता से मुक्ति
  3. अपनी विरासत पर गर्व
  4. राष्ट्रीय एकता
  5. नागरिक कर्तव्यों का पालन

उन्होंने कहा, “अब भारत केवल विकास नहीं कर रहा, बल्कि एक नई चेतना और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here