रायबरेली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दौरे के मद्देनजर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं, शहर के कई इलाकों में बड़े-बड़े बैनर लगाए गए हैं, जिनमें राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को INDIA गठबंधन का “कप्तान” बताया गया है।
2027 और 2029 के लिए संदेश
इन बैनरों में साफ तौर पर यह संदेश दिया गया है कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव 2027 और 2029 के चुनावों के लिए INDIA गठबंधन के मजबूत नेता माने जा रहे हैं, स्थानीय नेताओं का कहना है कि यह बैनर आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए लगाए गए हैं, ताकि कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह बढ़ाया जा सके।
क्रिकेटर के रूप में दिखाए गए नेता
बैनरों की सबसे खास बात यह है कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव को क्रिकेटर के रूप में पेश किया गया है, हाथ में बल्ला और खेल के मैदान जैसा बैकग्राउंड दोनों नेताओं को मजबूत खिलाड़ी के रूप में प्रदर्शित करता है, जो मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं, इस अंदाज को युवाओं द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
PDA वर्ग के रक्षक के रूप में पेश
बैनरों में दोनों नेताओं को PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के रक्षक के रूप में भी दिखाया गया है, संदेश साफ है कि INDIA गठबंधन इन वर्गों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एकजुट है।
स्थानीय नेताओं की प्रतिक्रिया
सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव राहुल निर्मल बागी ने बताया कि राहुल गांधी का रायबरेली से पुराना रिश्ता है और अखिलेश यादव के साथ उनकी जोड़ी आने वाले समय में मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी, कुल मिलाकर, राहुल गांधी के दौरे से पहले लगाए गए ये बैनर रायबरेली में सियासी माहौल को और गर्म कर रहे हैं, युवा वर्ग और स्थानीय समर्थक इन पोस्टरों को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं, और आगामी चुनावों के लिए INDIA गठबंधन की तैयारियों का संदेश साफ है।







