Home National भीषण गर्मी से राहत की खबर! देशभर में आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम...

भीषण गर्मी से राहत की खबर! देशभर में आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम में आ रहा बड़ा बदलाव

32
0

लोगों को तपती गर्मी से राहत देने वाली खबर आई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में मौसम बदलने वाला है। राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में तेज आंधी, धूल भरी हवाएं और हल्की बारिश की संभावना है।

प्री-मानसून की दस्तक शुरू हो गई है, जिससे आने वाले दो दिनों में कई राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे न सिर्फ तापमान गिरेगा, बल्कि हवा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

26 अप्रैल से पश्चिमी यूपी, दिल्ली-एनसीआर, आगरा, हाथरस, अलीगढ़, प्रयागराज और वाराणसी में आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते मौसम बदल सकता है।

Also Read- माता वैष्णो देवी यात्रा अब होगी और भी सुरक्षित, कटरा में नया हाईटेक कमांड सेंटर तैयार

पूर्वी भारत में भी होगी राहत

27 अप्रैल से बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी गर्मी से राहत मिलने वाली है। इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

पहाड़ों और दक्षिण भारत में बिगड़ेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है। वहीं दक्षिण भारत के कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

हीट वेव अलर्ट भी जारी

हालांकि कुछ हिस्सों में गर्मी अभी भी बरकरार रहेगी।

  • राजस्थान और पंजाब में 1 मई तक हीट वेव का अलर्ट है।
  • हरियाणा में 29 अप्रैल तक,
  • मध्य प्रदेश में 28 अप्रैल तक,
  • यूपी, बंगाल और ओडिशा में आज के लिए ही हीट वेव चेतावनी दी गई है।
  • पश्चिमी राजस्थान में गर्म रातों का भी अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here