Home Bihar Election 2025 Bihar: नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली CM पद की शपथ, दो...

Bihar: नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली CM पद की शपथ, दो डिप्टी समेत 26 मंत्रियों ने भी ली शपथ

बिहार की 243 सीटों में से NDA ने 202 सीटें हासिल की हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 89 सीटें, जेडीयू ने 85 सीटें चिराग पासवान (Chirag Paswan) की LJP ने 19 सीटें जीतीं।

106
0
Nitish Kumar, Bihar Government
नीतीश कुमार

Bihar New Government: बिहार में नई सरकार के गठन की कवायद में 20 नवंबर को नीतीश कुमार(Nitish Kumar) ने बिहार(Bihar) के सीएम पद की शपथ ली। यह 10वीं बार है जब नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ली है। वहीं उनके अलावा सम्राट चौधरी(Samrat Chaudhary) समेत 26 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली है। नीतीश कैबिनेट में भाजपा(BJP) के 14, जेडीयू(JDU) से 8, एलजेपीआर(LJPR) से 2, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा(HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा(RLM) से 1-1 मंत्री बनाए गए हैं।

नरेंद्र मोदी ने गमछा हिलाकर किया अभिवादन

नीतीश कुमार के शपथ लेने के बाद पटना के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गमछा हिलाकर, झुककर बिहार की जनता का अभिवादन किया। वहीं नीतीश कुमार के सहयोगी के रूप में भाजपा के दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं। बीजेपी के कोटे से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री होंगे। वहीं विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, डॉक्टर दिलीप जायसवाल, मंगल पाण्डेय, लेसी सिंह, नितिन नवीन, मदन सहनी, रामकृपाल यादव, सुनील कुमार को भी एक साथ मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

इसके अलावा नीतीश कैबिनेट में जमा खान, संजय सिंह टाइगर, रमा निषाद, अरुण शंकर प्रसाद ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। बता दें कि जमा खान जेडीयू के विधायक हैं वहीं, संजय सिंह टाइगर और रमा निषाद बीजेपी कोटे से मंत्री हैं।

बता दें कि बिहार की 243 सीटों में से NDA ने 202 सीटें हासिल की हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 89 सीटें, जेडीयू ने 85 सीटें चिराग पासवान (Chirag Paswan) की LJP ने 19 सीटें जीतीं। वहीं NDA में शामिल जीतनराम मांझी(Jitanram Manjhi) की पार्टी HAM को पांच और उपेंद्र कुशवाहा(Upendra Kushwaha) की RLM को 4 सीटों पर जीत मिली है। वहीं महागठबंधन को 35 सीटों पर जीत मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here